BHUSHAN
HomeDigital Indiaहिमाचल के चार नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए...

हिमाचल के चार नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना

हिमाचल के चार नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना
नाहन.                                                               सेना भर्ती निदेशक कार्यालय शिमला कर्नल   पुष्विंदर  कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया है।

Advt Classified

उन्होने बताया कि भर्ती हुए नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए है । इन जवानों का मेडिकल 01 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर 2023 को इन्हें सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना करने पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना में इनका स्वागत किया और मेहनत तथा लगन से प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कहा।

Bhim Singh
Bhim Singhhttps://digitalsirmaur.com
मैं डिजिटल सिरमौर मीडिया का संपादक एवं सस्थापक हूँ। मेरा मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में लगभग 10 सालों का अनुभव न्यूज़ लेखन और समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने में है। राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाजिक मुद्दों, या अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में खबरे लिखना पसंद हैं और पाठकों को ताजातरीन घटनाओं और मुद्दों पर स्पष्ट, निष्पक्ष लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »