BHUSHAN
HomeNahanआपदा प्रबंधन  पर  तीन  दिवसीय  प्रशिक्षण  कार्यशाला का  शुभारम्भ

आपदा प्रबंधन  पर  तीन  दिवसीय  प्रशिक्षण  कार्यशाला का  शुभारम्भ

आपदा प्रबंधन  पर  तीन  दिवसीय  प्रशिक्षण  कार्यशाला का  शुभारम्भ
नाहन

Bhushan Jewellers

जिला राजस्व अधिकारी  चेतन  चौहान  ने बताया  कि नाहन  में  जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण द्वारा  तीन  दिवसीय  आपदा प्रबंधन  प्रशिक्षण कार्यशाला  का  शुभारम्भ  हुआ।

Advt Classified
   उन्होने बताया  कि प्रशिक्षण  कार्यशाला में  नेशनल इंस्टिट्यूटऑफ़ टेक्निकल  ट्रेनिंग एंड रिसर्च  चंडीगढ़ से रिसोर्स  पर्सन डॉक्टर हेमंत  कुमार विनायक, डॉक्टर अमित गोयल और प्रो. संजय  शर्मा  विशेष  रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतू आमंत्रित किए गए हैं।
  उन्होने बताया  कि इन रिसोर्स  पर्सन ने भवन  के ढांचे  के सुरक्षित  निर्माण आदि  पर उपस्थित प्रतिभागियों को विशेष  जानकारी  प्रदान की तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान  सरकारी  और  निजी भवनों के निर्माण में  भूकंप  आदि  आपदा के दृष्टिगत  सुरक्षा मापदंडो  के बारे  में  जानकारी  दी गई।
    इस कार्यशाला में  लोक निर्माण, जल  शक्ति, स्वास्थ्य, नगर  परिषद, शिक्षा  और  पंचायती  राज  संस्थाओं  के प्रतिनिधियों सहित  करीब  60 प्रतिभागियों  ने हिस्सा लिया।
. 0.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »