BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshकांग्रेस प्रत्याशी तजेंद्र कमल के सिर पर सजा बीडीसी अध्यक्ष का ताज

कांग्रेस प्रत्याशी तजेंद्र कमल के सिर पर सजा बीडीसी अध्यक्ष का ताज

कांग्रेस प्रत्याशी तजेंद्र कमल के सिर पर सजा बीडीसी अध्यक्ष का ताज

बीजेपी समर्थक मेला राम एक मत से पराजित
डिजिटल सिरमौर/संगड़ाह

Bhushan Jewellers

सत्ता परिवर्तन के बाद रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह में शनिवार को हुए पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तेजेंद्र कमल को 9 तथा भाजपा के निवर्तमान खंड समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा को 8 मत प्राप्त हुए।  दूसरी और उपाध्यक्ष पद में कांग्रेस के चतर सिंह को 10 मत तथा पूर्व उपाध्यक्ष मदन सिंह को 7 मत ही प्राप्त हुए।

Advt Classified

शनिवार को हुए इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा अपने साथियों को लेकर नियत समय 11 बजे खंड समिति सभागार में प्रवेश कर गए थे जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्य 12:30 प्रश्र सभागार में प्रवेश हुए लेकिन भाजपा की एक सदस्य करीब 1 बजे चुनाव में शामिल हुई। बताते चलें कि इस महिला सदस्य को उपाध्यक्ष बनाने का प्रलोभन देकर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ ले गए थे लेकिन उपाध्यक्ष पद पर सहमति ना बनने पर उक्त महिला ने वापस भाजपा खेमे में जाना उचित समझा।

Advt Classified

      पंचायत समिति संगड़ाह में कुल 17 सदस्य हैं जिसमें से नो महिलाएं है लेकिन हैरानी की बात है कि 9 महिलाएं होने के बावजूद महिलाओं को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद से महरूम रहना पड़ा । इस चुनाव में महिलाओं को बढ़ावा देने के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं।  आयोजित चुनावों में जहां पर कांग्रेस के पक्ष में साथ महिलाएं थी वहीं पर भाजपा के पाले में दो ही महिलाएं काबिज रही। लेकिन मजे की बात है कि  महिलाओं पर दो पुरुष हावी रहे। महिलाओं का भारी बहुमत होने के बावजूद उन्हें उपाध्यक्ष पद भी नसीब नहीं हुआ जबकि दो पुरुष सदस्यों में एक को अध्यक्ष तथा दूसरे को उपाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव नतीजे निकलने के उपरांत कांग्रेस समर्थित सभी 9 सदस्य लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह संगड़ाह में विधायक विनय कुमार के समक्ष हाजिर हुए तथा उसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह से बस अड्डा बाजार संगड़ाह तक रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया तथा पटाखे  फोड़कर खुशी का इजहार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »