BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री रखेंगे गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रखेंगे गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रखेंगे गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

Bhushan Jewellers

डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब

Advt Classified

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पांवटा साहिब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री कल यहां “यमुना घाट उत्सव 2023” में सम्मिलित होंगे और यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखेंग।

Advt Classified

हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब कल यानी शनिवार को ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में “यमुना घाट उत्सव 2023” का आयोजन कर रही है। यमुना घाट उत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री यमुना घाट के नवीनीकरण और सौंदर्य करण की आधारशिला भी रखेंगे। केंद्रीय मंत्री सुबह 9:30 बजे यमुना घाट पर नवीनीकरण और सौंदर्य करण कार्यक्रमों की आधारशिला रखेंगे।

उसके उपरांत श्री शेखावत 10.30 बजे रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि इस पावन और ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में अवश्य पधारें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »