BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurजल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी गोविंदघाट नवीनीकरण की आधारशिला

Bhushan Jewellers

डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब

Advt Classified

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पांवटा साहिब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री यहां “यमुना घाट उत्सव 2023” में सम्मिलित हुए और यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की लगभग 65 करोड़ की योजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल और नदियों का संरक्षण सबकी नैतिक जिमेदारी है।
हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब ने ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में “यमुना घाट उत्सव 2023” का आयोजन किया गया।

Advt Classified

यमुना घाट उत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गोविन्द घाट के नवीनीकरण, सुरक्षा और सौंदर्य करण की आधारशिला भी रखी। यहां उन्होंने पहले मां यमुना का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर हरि यमुना सहयोग समिति के अध्यक्ष रि. जस्टिस, प्रमोद कोहली, उपाध्यक्ष हिमाचल रत्न महेंद्र शर्मा, विकास वालिया, डॉ प्रमोद गुप्ता व हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, स्वामी सम्पूर्णा नंद, श्रीमद्भागवत कथा व्यास स्वामी प्रकाशानंद, पंडित व वाणीभूषण दीपक व सुभाष पुजारी, और प्रेम जी गोयल, चंडीगढ़ से कई डॉक्टर, आई आई टी रूडकी से डॉमल कंसल व उनके छात्र, पटियाला से बॉलीवुड मशहूर बांसुरी वादक उस्ताद मुज्तबा हुसैन आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय राम लीला मैदान में जनसभा को भी सम्बोधित किया। यहां पर आने पर केंद्रीय मंत्री को पूर्व सैनिक संगठन, संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सनातन धर्म सभा, श्री राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर यमुना मंदिर पांवटा साहिब, रोटरी क्लब पांवटा साहिब, इनरव्हील क्लब, भारत विकास परिषद, सिरमौर ट्रक यूनियन, रोटरी सखी, साइं सोसायटी, पावटा नगर परिषद, व्यापार मंडल पांवटा साहिब, हर हर महादेव कावड़ संघ, जीऑन लाइफ साइंस, गुरु नानक मिशन स्कूल, शिव शक्ति यात्रा मंडल और निरंकार मिशन आदि संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि जल और नदियों के संरक्षण के लिए हम एक से अनेक होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।

पांवटा साहिब में यमुना घाट के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण के संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि यहां लगभग 65 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों की डीपीआर बना कर प्रदेश सरकार को साथ लेकर इन सब कार्यों को आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के साथ यमुना के संरक्षण के नए युग का भी शुभारंभ होगा। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि जल एवं पर्यावरण के संरक्षण को आदत बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और जल के पर्याप्त भंडार छोड़कर जाएं।
कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि विश्व के टॉप रीस्टोरेश प्रोजेक्टों की सूची में भारत का नमामि गंगे प्रोजेक्ट पांचवें पायदान पर है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी, सरकार की सोच और प्रयासों से ही नहीं बल्कि जनता के सहयोग से संभव हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »