BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshजल शक्ति विभाग मण्डल बहाल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायिका का...

जल शक्ति विभाग मण्डल बहाल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायिका का जताया आभार

जल शक्ति विभाग मण्डल बहाल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायिका का जताया आभार
पवन तोमर/राजगढ़

Bhushan Jewellers

भाजपा पच्छाद मंडल ने जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मंडल कार्यालय को बहाल होने पर जनता को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, वी डी सी अध्यक्षा सरोज शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्षा रुब्बी ककड़, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, निहाल रपटा, नीरज चैधरी, सोमदत ठाकुर, मुनीश ठाकुर, अरुण चैहान, सदानंद पुंडीर, सुदर्शन जेलदार, अमित शर्मा, रीना ठाकुर व कपिल ठाकुर ने संयुक्त बयान में जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मंडल कार्यलय को बहाल होने पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का आभार प्रकट किया है। तमाम नेताओ ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सौगातें दी थी।

Advt Classified

आम जनता को घर द्वार सुविधा मिल रही थी लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही सभी हुए कामों को बंद कर दिया गया व अनेको कार्यालयों को बंद कर जनता के साथ अन्याय किया गया। विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में जोरों से रखा। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस सरकार को जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यलय बहाल करना पड़ा। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अन्य भी बहुत से कार्यालय बंद किये गए है।

Advt Classified

 बता दे कि आम जनता में भारी रोष है व लोगो को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में काम करवाने जाना पड़ रहा है। पच्छाद मंडल के कार्यकर्ता व आम जन मानस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे पूर्व जयराम सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को शीघ्र बहाल करवा कर आम जनता को उनका हक दिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »