BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshप्रदेश के मुख्यमंत्री से चढीगढ मे मिला हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट...

प्रदेश के मुख्यमंत्री से चढीगढ मे मिला हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट का प्रतिनिधिमंडल

प्रदेश के मुख्यमंत्री से चढीगढ मे मिला हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट का प्रतिनिधिमंडल
प्रदेश के पत्रकारो की मांगो व समस्याओं से मुख्यमंत्री को करवाया अवगत
डिजिटल सिरमौर 

Bhushan Jewellers

हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बौस की अध्यक्षता मे चढीगढ मे मिला यह जानकारी देते हुये युनियन के प्रदेश महामंत्री किशौर ठाकुर व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा ने कहा कि इस मौका पर मुख्यमंत्री को प्रदेश के पत्रकारों की मांगो व समस्याओं से अवगय कराया इस मोका पर  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वृद्वावस्था मे पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना  प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। सामाजिक रूप से सुरक्षित पत्रकार सदैव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखेगा।

Advt Classified

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे भी पत्रकारो की सामाजिक सुरक्षा का वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है | मुख्यमन्त्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक नवीन योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया केे सहयोग से हमारी यह योजनाएं न केवल समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंच रही हैं अपितु मीडिया द्वारा समय-समय पर प्रदत्त फीडबैक से यह योजनाएं और बेहतर भी बनेंगी।

Advt Classified

इस मौका पर हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष व नेशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्यमंत्री को  हिमाचल टोपी पहनाकर सम्मानित किया इस प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश महासचिव किशौर ठाकुर ,प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा उपस्थित रहै ये सभी सदस्य दो दिवसीय इस आल इंडिया मिडिया मीट मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »