BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurलोक चुनाव को तैयार नहीं प्रतिभा- हमीरपुर से रायजादा; शिमला से सुल्तानपुरी...

लोक चुनाव को तैयार नहीं प्रतिभा- हमीरपुर से रायजादा; शिमला से सुल्तानपुरी कांगड़ा सीट पर उलझन 

लोक चुनाव को तैयार नहीं प्रतिभा- हमीरपुर से रायजादा; शिमला से सुल्तानपुरी कांगड़ा सीट पर उलझन 

लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास ने की। इसमें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल हुईं। इस बैठक में सभी चार सीटों पर हिमाचल से भेजे गए पैनल पर चर्चा हुई। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने यह तय किया है कि आखिरी चरण में हिमाचल में चुनाव होने के कारण टिकट पर फैसला समय लेकर होगा। नई बात यह है कि मंडी सीट पर वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने यह कहते हुए चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है कि संसदीय क्षेत्र में स्थितियां उनके अनुरूप नहीं हैं। इस सीट पर कौल सिंह ठाकुर के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन वह भी पहले ही हाईकमान को चुनाव लडऩे से इनकार कर चुके हैं। इनके अलावा पैनल में कोई और नाम नहीं है और कांग्रेस को लग रहा है कि दो में से एक को मना लिया जाएगा। शिमला सीट पर अब भी पैनल में कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को रखा गया है।

Bhushan Jewellers

इनके अलावा कांग्रेस एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमित नंदा और सिरमौर के पच्छाद से महिला नेत्री दयाल प्यारी भी पैनल में हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि कांग्रेस जरूरत पडऩे पर विधायकों को भी चुनाव लड़ा सकती है। हमीरपुर सीट पर ऊना से सतपाल रायजादा को संभावित प्रत्याशी के तौर पर रखा गया है। इस सीट पर पूर्व सैनिक प्रत्याशी का विकल्प देने को भी पार्टी ने कहा है। जहां तक कांगड़ा सीट की बात है तो वहां से पूर्व मंत्री आशा कुमारी, संजय चौहान और जिलाध्यक्ष करण सिंह मालटू का नाम पैनल में रखा गया है। इनमें से ही किसी एक को टिकट दिया जाएगा। इस बैठक में हिमाचल की राजनीतिक स्थिति के अलावा विधानसभा उपचुनाव की संभावनाओं पर भी बात हुई।

Advt Classified

हालांकि पार्टी ने बाकी विधायकों की डिसक्वालिफिकेशन के कारण खाली हुई विधानसभा की छह सीटों धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, लाहुल -स्पीति और कुटलैहड़ के लिए संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा नहीं की। इसके लिए पहले बागी विधायकों के अगले कदम का इंतजार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी से नाम फाइनल कर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में रखे जाएंगे और वहीं से टिकट फाइनल होगा। हिमाचल में लोकसभा चुनाव या विधानसभा उपचुनाव के लिए सातवें चरण में सात मई, 2024 को अधिसूचना जारी होने की तिथि है। इससे पहले छह मई को सुप्रीम कोर्ट बाकी विधायकों के डिसक्वालिफिकेशन पर केस की सुनवाई करेगा। इसीलिए कांग्रेस हाईकमान ने तय किया है कि सोच समझ कर और भाजपा की अगली रणनीति को देखकर ही फैसला लिया जाए।

Advt Classified

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में घोषणा पत्र पर चर्चा
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने लोकसभा चुनाव के मेनिफेस्टो को लेकर चर्चा की। कांग्रेस पार्टी चुनाव घोषणा पत्र को जल्द फाइनल करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी हिमाचल में दी गई गारंटीयों के अनुसार कुछ इनपुट दिए हैं।

कांग्रेस ने 50 और उम्मीदवार किए तय
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 50 और उममीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और पार्टी जल्द ही इन नामों की घोषणा कर सकती है। मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ये नाम फाइनल हुए। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी का टिकट पक्का कर दिया है। बैठक में पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सीटों पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »