BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस विद्यालय ने प्लास्टिक उन्मूलन के...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस विद्यालय ने प्लास्टिक उन्मूलन के चलाया जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस विद्यालय ने प्लास्टिक उन्मूलन के चलाया जागरूकता अभियान
डिजिटल सिरमौर/नाहन 

Bhushan Jewellers

विश्व पर्यावरण दिवस के तहत रा0व0मा0 विद्यालय कोलावाला भूड़ में बच्चों ने मयूर एको क्लब इंचार्ज संजय परमार, स्काउट एन्ड गाइड इंचार्ज ऊषा एवं उनके छात्रों ने लोगों को प्लास्टिक के खतरों से अवगत करवाते हुए जागरूकता रैली निकाली और उसके बाद अपने विद्यालय परिसर में सफाई की।

Advt Classified

विद्यालय में ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी ‘विषय पर निबंध लेखन,चित्रकला,नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 6वीं से 12वीं कक्षा के लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान 12 वीं ने प्रथम, स्मृति 11 वीं ने द्वितीय एवं गीतांजलि 9वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में अंजलि ठाकुर 11वीं ने प्रथम, रजनी 11वीं ने द्वितीय एवं अलीशा 12वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में मीना देवी ने प्रथम, सुरक्षा ने दूसरा वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में तमन्ना अंसारी ने प्रथम, रितिका ने दूसरा, अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advt Classified

डॉ आई डी राही, पारुल तोमर एवं प्रीति शर्मा प्रवक्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सेलेश्वर शर्मा ने मंच संचालन करते हुए पर्यावरण के बारे में जानकारी दी एवं डॉ आई डी राही ने प्लास्टिक के बढ़ते खतरों एवं उसके निपटान के बारे में बच्चों को जानकारी दी एवं बताया कि हम अपने स्कूल और घर के प्लास्टिक से पोलिब्रिक्स बनायंगे। अंत में प्रधानचार्य दीप्ती सिंह ने सभी बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर रा व मा वि कोला वाला भूड़ का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »