BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshशावगा कांडो विद्यालय में लगाया गया जागरूकता शिविर

शावगा कांडो विद्यालय में लगाया गया जागरूकता शिविर

शावगा कांडो विद्यालय में लगाया गया जागरूकता शिविर

Bhushan Jewellers

वन स्टॉप सेंटर नाहन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा कांडों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना तथा बच्चों को बचाव एवंम सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना था।

Advt Classified

कार्यक्रम की शुरुवात रविता चौहान काउंसलर वन स्टॉप सेंटर नाहन द्ववारा बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया साथ ही वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नंबर उपलब्ध करवाए गए।

Advt Classified

शिविर में अनिल चौहान द्वारा बच्चों को बताई गई जानकारी पर अमल करने हेतु कहा गया व स्कूल की अध्यापिका श्रीमती अतरो देवी ने भी बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाईन नंबरों का उपयोग करने के बारे में बताया। श्रीमती बबीता देवी ने विद्यार्थियों को घरेलू उत्पीड़न न सहने व उसे रोकने के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त प्रधानाचार्य सविता नेगी ने जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त किया। शिविर में स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य सविता नेगी,अनिल चौहान, बबीता देवी, अतरो देवी, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार व सेवादार कबीला देवी समेत सेकड़ो  से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »