BHUSHAN
HomeDigital Sirmaur6 शराब इकाईयां 78.41 करोड़ में नीलाम

6 शराब इकाईयां 78.41 करोड़ में नीलाम

6 शराब इकाईयां 78.41 करोड़ में नीलाम
नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के डीआरडीए हॉल में सिरमौर की 6 शराब इकाईयों की नीलामी 78 करोड़ 41 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 5 बजे तक चली। जिनमें नाहन-कालाअंब, ददाहू-राजगढ, खजूरना-बहराल, नैना टिक्कर-जमटा, बद्रीनगर-शिलाई व पुरूवाला-गोविन्दगढ इकाईयां लेख राम एंड कम्पनी, सोलन के पक्ष में गई।

Bhushan Jewellers

जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। छः यूनिट का आरक्षित मूल्य 78 करोड़ 40 लाख 30 हजार 4 सौ 58 रुपये निर्धारित किया गया था।

Advt Classified

अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय शिमला से अनुपम कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर से हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »