BHUSHAN
HomeCRIMEसिविल अस्पताल में मिला भ्रूण,क्षेत्र में सनसनी का माहौल

सिविल अस्पताल में मिला भ्रूण,क्षेत्र में सनसनी का माहौल

सिविल अस्पताल में मिला भ्रूण,क्षेत्र में सनसनी का माहौल
डिजिटल सिरमौर/राजगढ़
सिविल अस्पताल राजगढ़ के शौचालय में भ्रूण मिलने से चारों ओर सनसनी फैल गई।

Bhushan Jewellers

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जब अस्पताल के सफाई कर्मी शौचालय की सफाई कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें यह भ्रूण बरामद हुआ। सफाई कर्मियों ने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी।

Advt Classified

राजगढ़ अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Advt Classified

उधर, राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है, बल्कि किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को अस्पताल में फेंका है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने भ्रूण को अस्पताल के शौचालय में फेंका है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी जानकारी सांझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »