BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshमाॅ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने...

माॅ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा  

राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं सोलन में शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस मोके पर  प्रदेशवासियों को मेले की बधाई देते हुए माँ शूलिनी मेले को अगले वर्ष से राष्ट्र स्तरीय मेले के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था है।

Bhushan Jewellers

Advt Classified

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में समाज के सभी वर्गों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए इसमें समृद्ध हिमाचल की परिकल्पना की गई है और यह आत्मनिर्भर हिमाचल की झलक भी पेश करता है।

Advt Classified

 

उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार अगले चार वर्षों के भीतर राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और दो से तीन वर्ष के भीतर सरकार की कल्याणकारी नीतियां धरातल पर उतरेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने शूलिनी माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया और राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ शूलिनी मंदिर की वेबसाइट भी लॉन्च की और स्मारिका का विमोचन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »