BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshकांग्रेस नेत्री का पांवटा साहिब पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस नेत्री का पांवटा साहिब पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस नेत्री का पांवटा साहिब पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश के मुख्या ने दी सिरमौर को बड़ी जिम्मेदारी-बेगम
डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब

Bhushan Jewellers

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अभी करीब 8 महीने हुए है। जिसमें उन्होनें अनेकों कांग्रेस सर्मथकों को सरकार में जिम्मेदारी दी है। जिसके चलते विधानसभा पांवटा साहिब की नसीमा बेगम को हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले की निदेशिका बनाई गई। बडी जिम्मेदारी मिलने के बाद नसीमा बेगम को हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले की निदेशिका ने पांवटा विधानसभा में पहली बर्तबा पहुचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Advt Classified

नसीमा बेगम ने कहा कि उन्हे जो सम्मान दिया गया है वह सम्मान पांवटा साहिब की जनता को दिया गया सम्मान है, इसके लिये वह प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल की गहराई से आभार प्रकट करती है और उन्हे भरोसा दिलाती हूं कि वह अपनी जिम्मेवारी पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाती है। साथ ही उन्होने कहा कि सीएम सुक्खू सरकार ने 8 माह के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

Advt Classified

महिलाओं को भी सम्मान राशि जल्द दी जाएगी। सुक्खू सरकार ने आपदा के दौरान लोंगों के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली राहत में कई गुणा बढोतरी की है। जिसे पहले घर के नुकसान पर 10 हजार तक मिलते थे, अब आंशिक नुकसान पर भी एक लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। ये जनता की सरकार है और सीएम सुक्खू हमेशा आम आदमी की चिंता करने वाले सीएम है।

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले की निदेशिका नसीबा बेगम ने जनसभा को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होनें बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने उन्हें प्रदेश की बडी जिम्मेदारी दे कर उन पर भरोसा जताया है। बेगम ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को मजबूत बनाने का हरदम प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »