BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurमुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु 18 अगस्त को जिला सिरमौर के प्रवास पर

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु 18 अगस्त को जिला सिरमौर के प्रवास पर

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु 18 अगस्त को जिला सिरमौर के प्रवास पर

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

Bhushan Jewellers

Digital Sirmaur/Nahan

Advt Classified

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान पांवटा, शिलाई क्षेत्र के अलावा नाहन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट करेंगे।

Advt Classified

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 18 अगस्त को बाद दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर के माध्यम से सतौन पहुंचेंगे और दोपहर सवi एक बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

इसके उपरांत 2 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। 2.15 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 2.35 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 2.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 3.20 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।

मुख्यमंत्री 3.45 बजे सायं सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 4.25 बजे सायं नाहन से कंडईवाला के लिये रवाना होेंगे जहां 4.40 मिनट पर बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »