BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurयहाँ हुआ सड़क हादसा एक की मौत, 4 घायल

यहाँ हुआ सड़क हादसा एक की मौत, 4 घायल

यहाँ हुआ सड़क हादसा एक की मौत, 4 घायल
डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब

यमुनानगर मार्ग पर आज बहराल के पास लालढांग के‌ समीप सड़क दुर्घटना में ट्राले के परिचालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार के लिए लाया गया है।

Bhushan Jewellers

जानकारी के अनुसार बहराल के समीप लालढांग के पास एक ट्राला हरियाणा की तरफ से हिमाचल की ओर आ रहा था और ट्राला के आगे एक कार चल रही थी। अचानक लालढांग से आगे उतराई में ट्राले की ब्रेक फेल होने के कारण ट्राले के आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्राले के परिचालक ने ट्राले से छलांग लगाई और ट्राले के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं दूसरी और कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया। घायलों में 32 वर्षीय साजन कुमार पुत्र फुल चंद, अनामिका पत्नी जितेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष। कुमारी लायरा पुत्री जितेन्द्र सिंह निवासी उम्र 8 साल सभी निवासी तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा तथा सुशील कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव तेलीपुरा तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा घायल हुए है।

Advt Classified

थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि मृतक ट्राले के परिचालक के पास से कोई कागजात नही मिला है। जिसके कारण अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »