BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurबस की छत पर सफर करने को लोग आतुर

बस की छत पर सफर करने को लोग आतुर

बस की छत पर सफर करने को लोग आतुर
स्वयं की जान को खतरे में डालकर कर रहे लोग सफर
डिजिटल सिरमौर/नाहन
हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो की बस नाहन से श्री रेणुका जी तक रोज आती जाती है। श्री रेणुका जी दोसडका से बस की छत पर सवारी सफर करने को आतुर है।

Bhushan Jewellers

बस की छत पर सवारी कर रहे लोगो की सुरक्षा के मामले में बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है।

Advt Classified

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस की छत पर बैठने के आदेश स्वयं परिचालक द्वारा दिए गए। उसके बावजूद लोग बस की छत पर सफर करने बैठ जाते हैं।
HP18B 9782 बस दोपहर के समय यहाँ से गुजर रही थी। प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश की अधिकतर सड़कों को तोड़ कर रख दिया है। पहाड़ी क्षेत्र में सड़के काफी खराब अवस्था में बनी हुई है।

Advt Classified

बावजूद इसके लोग बस की छत पर सफर करने को आतुर है। लोगों को स्वयं इससे सबक लेना चाहिए कि अभी प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश में कितना बड़ा मंजर पैदा किया है।

बावजूद इसके लोग फिर भी खुद की जान को जोखिम में रखकर बस की छत पर सफर कर रहे हैं।

#RMNAHAN #HRTC #CMHP

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »