BHUSHAN
HomeDigital Indiaखेलकूद प्रतियोगिता से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास

खेलकूद प्रतियोगिता से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास

खेलकूद प्रतियोगिता से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास
पवन तोमर/राजगढ़
जिला स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु  के छात्र और छात्राओं की वर्ष 2023  की  खेल  कूद प्रतियोगिता हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कुल नोह्राधार में  संपन हो गई है। इस अवसर पर राजगढ़ स्कूल के प्रांगन में प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्षी ने सभी छात्र व् छात्राओ को शुभकामनाये दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Bhushan Jewellers

इस अवसर पर बक्षी ने संबोधित करते हुए बताया की खेल मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। नियमित रूप से कोई खेल खेलने से चित्त प्रसन्न रहता है तथा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। खेलों में शारीरिक अंगों का ठीक तरह विकास होता है। मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है हमारे जीवन में जितनी  शिक्षा जरुरी है उसके साथ शरीरिक विकास भी बहुत जरुरी है जो कि खेल कूद प्रतियोगिताओ से संभव है।

Advt Classified

इस खेल कूद प्रतियोगिता की प्रभारी सीमा गुप्ता ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया है की इस खेल कूद प्रतियोगिता में आल राउंड बेस्ट का खिताब शिक्षा खण्ड राजगढ़ का नाम रहा है दोनों वर्गो ने छ .छ ट्रोफी हासिल कर अपने खण्ड का नाम रोशन किया है।

Advt Classified

गुप्ता ने बताया की वह इसका श्रय स्कूल के सभी मेहनती  शारीरिक अध्यापको को जाता है इस अवसर पर पी इ टी यूनियन ने  स्कुल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्षी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कियुंकी यह खेल कूद प्रतियोगिता प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्षी की रहनुमाई में सफल हुई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »