BHUSHAN
HomeDigital Indiaभारत ने श्रीलंका को 302 रन के बड़े अंतर से हराया

भारत ने श्रीलंका को 302 रन के बड़े अंतर से हराया

भारत ने श्रीलंका को 302 रन के बड़े अंतर से हराया
मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी बार झटके 5 विकेट
भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।

वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुक़ाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस अम्त्च में भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की है और श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ भारत ने सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह वर्ल्ड कप इतिहास में 8वीं बार है जब भारत सेमी-फाइनल में पहुंचा है।

तीन रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है। करुणारत्ने, निसांका और समरविक्रमा के बाद कप्तान कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। मेंडिस को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 10 गेंद पर एक रन बनाए। इस मैच में यह सिराज की तीसरी सफलता है।

Bhushan Jewellers

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 55 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 18 रन देकर 5 विकेट झटके। यह शमी का इस वर्ल्ड कप में दूसरा पंजा था। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने 16 रन देकर तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक – एक विकेट लिए।

Advt Classified

श्रीलंका के 5 गेंदबाज खाता भी नहीं खोल पाये। पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंता और दुष्मंत चमीरा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं तीन बल्लेबाजों दहाई का अंकाड़ा भी नहीं छू पाये। कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका ने एक – एक रन बनाए। दिलशान मदुशंका ने 5 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्ष्णा ने 12 -12 रन बनाए।

Advt Classified

श्रीलंका के आठ विकेट गिरे
29 रन पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने मैथ्यूज को क्लीन बोल्ड किया। यह इस मैच में शमी की चौथी सफलता है। इस विश्व कप में उन्होंने अपने हर मैच में कम से कम चार विकेट लिए हैं। मैथ्यूज ने 25 गेंद में 12 रन बनाए। वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

मोहम्मद शमी का कहर –
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद अब श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी का कहर झेलना पद रहा है। शमी ने इस मैच में अबतक मात्र 8 गेंद फेंकी हैं और तीन विकेट झटक लिए हैं। चरिथ असलांका और दुशान हेमंता के बाद उन्होंने दुष्मंत चमीरा को भी डक पर पवेलियन भेज दिया है। श्रीलंका का स्कोर 12 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 22 रन।

मोहम्मद शमी ने दिये दोहरे झटके –
मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट। चरिथ असलांका के बाद अगली ही गेंद पर शमी ने दुशान हेमंता को डक पर चलता किया। श्रीलंका 9.4 ओवर के बाद 14 रन पर 6 विकेट गवां चुकी है।

मोहम्मद शमी ने गिराया 5वां विकेट –
मोहम्मद शमी ने अपने स्पेल की शुरुरत करते हुए श्रीलंका का 5वां विकेट चटकाया है। काफी देर से क्रीज़ पर संघर्ष कर रहे चरिथ असलांका 24 गेंद पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

श्रीलंका के चार विकेट गिरे
तीन रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है। करुणारत्ने, निसांका और समरविक्रमा के बाद कप्तान कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। मेंडिस को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 10 गेंद पर एक रन बनाए। इस मैच में यह सिराज की तीसरी सफलता है।

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा –
दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होने के बाद श्रीलंका को जल्द तीसरा झटका लगा है। अच्छी लय में चल रहे सदीरा समरविक्रमा खाता खोले बिना पेवलियाँ लौट गए हैं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और सिराज ने उन्हें स्लिप में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा-
जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को जल्द एक और झटका दिया है। सिराज की अंदर आती गेंद को दिमुथ करुणारत्ने समझ नहीं पाये और एलबीडबल्यू आउट हो गए। श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।

पहली गेंद पर श्रीलंका को लगा पहला झटका –
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहली हो गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया है।

पहली पारी का हाल –

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। भारत के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज शुभमान गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। कोहली ने 94 गेंद पर 11 चौके की मदद से 88 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने 92 गेंद पर 2 सिक्स और 11 चौके की मदद से 92 और अय्यर ने 56 गेंद पर छह सिक्स और तीन चौके की मदद से 82 रन बनाए।

इन तीनों के अलावा रोहित शर्मा ने दो गेंद पर चार, केएल राहुल ने 19 गेंद पर 21, सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद पर 12 और रवींद्र जडेजा ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 10 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा दुष्मंत चमीरा ने एक विकेट लिया। श्रीलंका को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

श्रेयस अय्यर आउट हुए –
श्रेयस अय्यर ने दिलशान मदुशंका के आखिरी ओवर की पहली दो गेंद पर बेहतरीन दो सिक्स लगाए। तीसरी गेंद को भी अय्यर बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे लेकिन वह बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और मिड ऑफ पर खड़ी हो गई। महीश तीक्ष्णा ने बिना गलती किए कैच लपक लिया। अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद पर छह सिक्स और तीन चौके की मदद से 82 रन बनाए। भारत ने 48 ओवर के बाद छह विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं।

भारत का स्कोर 300 रन के पार
भारत ने 47 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 320 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 53 गेंद में 70 रन और रवींद्र जडेजा 14 गेंद में 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक –
श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह अय्यर के वनडे करियर का 16वां अर्धशतक है। अय्यर आज अलग ही अंदाज़ में दिखे और पहली गेंद से श्रीलंकाई गेंदबाजों पर प्रहार किया। अपनी इस पारी में अय्यर अबतक चार सिक्स और दो चौके लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सिक्स 104 मीटर लंबा जड़ा था।

भारत का चौथा विकेट गिरा –
भारत का चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा की गेंद पर राहुल ने ड्राइव किया और गेंद सीधा कवर्स पर खड़े दुशान हेमंता के हाथों में चली गई। राहुल ने 19 गेंद पर 21 रन बनाए। भारत 39.3 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बना चुका है।

अय्यर और राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी –
श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी कर ली है। राहुल ने 15 गेंद पर 18 और अय्यर ने 24 गेंद पर 35 रन बना लिए हैं। भारत 38 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 248 रन बना चुका है।

कोहली 49वे वनडे शतक से चूके –
विराट कोहली एक बार फिर अपने वनडे करियर के 49वे शतक से चूक गए हैं। इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने 94 गेंद पर 11 चौके की मदद से 88 रनों की पारी खेली। पिछले तीन मैचों में यह दूसरी बार है जब कोहली शतक के करीब आकर आउट हुए हैं। दिलशान मदुशंका ने उन्हें निसांका के हाथों कैच कराया।

शुभमन गिल शतक से चूके –
इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए हैं। 92 के निजी स्कोर पर दिलशान मदुशंका ने उन्हें विकेट कीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने अपनी पारी में 2 सिक्स और 11 चौके लगाए। गिल ने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 189 रन जोड़े। यह पहली बार है जब वे नाइंटीस पर आउट हुए हैं। भारत ने 30 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं।

विराट-शुभमन की बेहतरीन बल्लेबाजी –
चार रन पर पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने बहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पारी संभाल ली है। दोनों ने 160 रन से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 172 रन है। फिलहाल विराट 84 रन और शुभमन 75 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शुभमन गिल का भी अर्धशतक
विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ने भी 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा। दोनों के बीच अब तक 110 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 119 रन है। विराट 53 रन और शुभमन गिल 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 50 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक रहा। इसी के साथ दोनों ने भारत का स्कोर 100 रन के पार भी पहुंचा दिया है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 106 रन है। विराट 52 और शुभमन 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 102 रन की साझेदारी भी हो चुकी है।

गिल और कोहली की साझेदारी –
शुभमन गिल और विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अबतक 76 गेंद पर 78 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत ने 13 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। कोहली 37 और गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पावरप्ले में भारत ने बनाए 60 रन –
जल्द विकेट गिरने के बावजूद भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में 60 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 309 गेंद पर 22 रन और विराट कोहली 28 गेंद पर 28 रन बनकर खेल रहे हैं। श्रीलंका के लिए दुष्मंत चमीरा ने अबतक तीन ओवर में 8 रन दिये हैं।

चमीरा की कहर बरपाती गेंदबाजी –
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा कहर बरपाती गेंदबाजी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। चमीरा ने पहले दो ओवर मेडन डाले हैं। फिलहाल शुभमन गिल 9 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया।

रोहित शर्मा आउट हुए –
इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे कप्तान रोहित शर्मा मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने उन्हें मैच की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

श्रीलंका ने किया बदलाव –

श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। धनंजय डिसिल्वा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह स्पिनर दुशान हेमंता को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड –
आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें कुल 14 आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे विश्व कप और टी20 वर्ल्ड कप शामिल है। आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें सबसे पहले 1979 में भिड़ी थीं। श्रीलंका ने मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में भारत को 47 रन से हराया था। भारत का श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में रिकॉर्ड खराब रहा है। 14 मैचों में से सात मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

वर्ल्ड कप में हेड टू हेड –
दोनों टीम ने वर्ल्ड कप में नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चार मैच भारत और चार मैच श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। बता दें 12 साल पहले 2011 में इसी मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 –
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

#wordcup #cricket #India

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »