BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurभारत ने 243 रन से जीता मैच, जडेजा ने झटके 5 विकेट

भारत ने 243 रन से जीता मैच, जडेजा ने झटके 5 विकेट

भारत ने 243 रन से जीता मैच, जडेजा ने झटके 5 विकेट
वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुक़ाबला मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए इस मैच में भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर एक तरफा जीत दर्ज़ की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका को 327 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को मात्र 83 रन पर ढेर कर दिया।

Bhushan Jewellers

दक्षिण अफ्रीका एक 7 बल्लेबाज दहाई का अंकड़ा भी नहीं हकू पाये और पूरी टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ढेर हो गई। अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 14, रासी वान डर डुसेन ने 13, तेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने 11 -11 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट रवींद्र जडेजा ने झटके। जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद शामी और कुलदीप यादव ने दो – दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। इस एकतरफा जीत के साथ भारत 16 अंक के साथ अंक तलीयक के टॉप पर बना हुआ है। वहीं दाखिन अफ्रीका 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीम पहले ही सेमी-फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

Advt Classified

दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे
79 रन पर दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिर गए हैं। कगिसो रबाडा 26 गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। यह इस मैच में उनकी पांचवीं सफलता है।

Advt Classified

दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिरे
79 रन पर दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिर चुके हैं। मार्को यानसेन 30 गेंद में 14 रन बना चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।

दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे –
67 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका एक 7 विकेट गिर गए हैं। डेविड मिलर को 11 रन पर बोल्ड करने के बाद जडेजा ने केशव महाराज को भी पवेलाइन भेज दिया है। इस मैच में यह उनकी चौथी सफलता है।

दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरे
40 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने डुसेन को विकेटों के सामने फंसाया। उन्होंने 32 गेंद में 13 रन बनाए। भारत ने एक बार फिर रिव्यू लेकर विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट गिरे
40 रन पर दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन को आउट किया। उन्होंने 11 गेंद में एक रन बनाए। जडेजा ने रिव्यू लेकर यह विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
भारतीय टीम एक बार फिर बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। 326 रन बनाने के बाद भारत ने 35 रन पर दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को आउट किया। वह छह गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया।

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा
22 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्विंटन डिकॉक के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा भी आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। बावुमा ने 19 गेंद में 11 रन बनाए। अब डुसेन के साथ एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा –
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 10 गेंद पर मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस वर्ल्ड कप में वहतरीन फॉर्म में चल रहे डिकॉक मोहम्मद सिराज की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले का भीतरी किनारा लेते हुए सीधा स्टम्प पर जा लगी और वे बोल्ड हो गए।

पहली पारी का हाल –
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। भारत के लिए कोहली ने 121 गेंद पर 10 चौके की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में सात चौके और दो सिक्स की मदद से 77 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 40 रन, सूर्या ने 14 गेंद पर 5 चौके की मदद से 22 रन और जडेजा ने 15 गेंद पर तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 29 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने एक – एक विकेट झटका।

कोहली का 49वां शतक –
विराट कोहली ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 49वां और इस वर्ल्ड कप में दूसरा शतक लगाया है। इसी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

सूर्यकुमार यादव आउट हुए –
भारत को 5वां झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सूर्या रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में गेंद को मिस कर गए। गेंद सीधा ग्लाब्ज से लग कर हवा में चली गई। दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। सूर्या ने 14 गेंद पर 5 चौके की मदद से 22 रन बनाए।

भारत को चौथा झटका लगा –
भारत को चौथा झटका 42.1 ओवर में लगा। विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल लंबा शॉट खेलने की कोशिश में मार्को यानसेन की गेंद पर रासी वान डर डुसेन को कैच दे बैठे। वान डर डुसेन ने दौड़कर बेहतरीन कैच पकड़ा। राहुल ने 17 गेंद पर 8 रन बनाए। भारत 43 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 253 रन।

श्रेयस अय्यर आउट
भारत को 227 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनगिडी ने मार्करम के हाथों कैच कराया। श्रेयस और विराट के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 227 रन है। फिलहाल विराट कोहली 68 रन बनाकर और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

विराट-श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 144 गेंद पर अबतक 125 रन जोड़ लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 79 गेंद में 70 रन और विराट कोहली 83 गेंद में 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत 35 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 220 रन बना चुका है।

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी की है और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। भारत 32 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बना चुका है।

विराट कोहली का अर्धशतक –
विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली अबतक पांच चौके की मदद से 53 रन बना चुके हैं। यह उनके वनडे करियर का 71वां अर्धशतक है। उनका साथ श्रेयस अय्यर डे रहे हैं। अय्यर 57 गेंद पर 39 रन बनकर खेल रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अबतक 76 रन जोड़ लिए हैं। भारत 29 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 170 रन बना चुका है।

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी
स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 89 गेंद पर 50 रन जोड़ लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 46 गेंद में 24 रन और विराट कोहली 56 गेंद में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 25 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की बेहतरीन गेंदबाजी –
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़ लिए हैं। दोनों स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज बहुत बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। 21 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 35 गेंद में 12 रन और विराट कोहली 43 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

रनों की गति रुकी –
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रनों की गति रुक गई है। क्रीज़ पर विराट कोहली 26 गेंद पर 25 और श्रेयस अय्यर 22 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 16 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

भारत को दूसरा झटका लगा –
तेज शुरुआत के बाद भारत को दूसरा झटका लगा है। पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद शुभमन गिल 24 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलाइन लौट गए हैं। उन्हें स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड किया।

भारत ने पावरप्ले में बनाए 91 रन –
भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में एक विकेट खोकर 91 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 21 गेंद पर 23 और पूर्व कप्तान विराट कोहली 14 गेंद पर 18 रन अबनकर खेल रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत का एकमात्र विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। शर्मा ने 24 गेंद पर 40 रन बनाए हैं।

भारत को पहला झटका लगा –
भारत को छठे ओवर में पहला झटका लगा। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। रबाडा ने उन्हें तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। रोहित ने 24 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। फिलहाल शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

5 ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 62 रन-
5 ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 62 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 40 तो शुभमन गिल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 62 के स्‍कोर पर छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। कप्‍तान रोहित शर्मा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने दिये 17 रन-
दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 17 रन दिये। इस दौरान उन्होंने 8 रन एक्सट्रा में दिये। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते दो चौके लगाए। भारत दो ओवर के बाद 22 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के। गिल 8 और रोहित 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत की बल्लेबाजी शुरू –
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल क्रीज़ पर खड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी लेकर आए। इस ओवर में भारत ने पांच रन बनाए। रोहित ने इस ओवर में कवर्स के ऊपर से बेहतरीन चौका लगाया।

दक्षिण अफ्रीका ने किया ये बदलाव-
इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइत्जी की जगह चाइनामैन तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीम सेमी-फ़ाइनल में जगह बना चुकी हैं। अब लड़ाई बादशाहत की है। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर अपना विजय रथ जारी रखते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी।

हेड-टू-हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 90 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 50 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वहीं भारत 37 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। वर्ल्‍ड की बात करें तो दोनों का कुल पांच बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 3 तो भारत ने 2 मैच जीते हैं। इस तरह अभी तक अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीकाः तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर),रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »