BHUSHAN
HomeDigital Indiaकबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड, गिरीपार क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड, गिरीपार क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड, गिरीपार क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
डिजिटल सिरमौर

Bhushan Jewellers

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की बुधवार को घोषणा हो गई है। वहीँ, सिरमौर की बेटी को अर्जुन अवार्ड के लिए चुने जाने से जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल, रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है।

Advt Classified

एशियाई खेलों में हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था। रितु नेगी शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली है।

Advt Classified

सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी सहित देशभर के तक़रीबन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। आज जब साल 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हुई तो उसमें रितु नेगी का नाम भी शामिल रहा।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष आयोजन होगा। इस बार 9 जनवरी 2024 को कार्यक्रम रखा गया है। उसी कार्यक्रम में रितु नेगी को भी यह अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »