BHUSHAN
HomeCRIMEअच्छोटी-पन्ध्याट सड़क पर वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत,दो महिलाएं और...

अच्छोटी-पन्ध्याट सड़क पर वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत,दो महिलाएं और चालक गम्भीर घायल

अच्छोटी-पन्ध्याट सड़क पर वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत,दो महिलाएं और चालक गम्भीर घायल

शिलाई
शिलाई के अंतर्गत अच्छोटी-पन्ध्याट मार्ग पर एक आल्टो दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन लोगो को गम्भीर हालत में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया. शिलाई-पंदयाट सड़क पर आल्टो कार एचपी 85 -911 करीब 6 बजे दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें चार महिलाएं व ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे, गाड़ी शिलाई बाजार से पंदयाट की तरफ जा रही थी, अचानक जांवला कैंची पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमे दो महिलाओ की मौत हो गई है, अन्य तीन सवार गंभीर हालत में शिलाई अस्पताल पहुचाया गया है।

Bhushan Jewellers

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई पंदयाठ पीडब्ल्यूडी मार्ग पर आल्टो गाड़ी से यह लोग सुजूई वास मेहमान जा रहे थे, यह सभी कांडो भटनोल पंचायत के गावँ भटनोल के बताए जा रहे है जिसमे चार महिलाओ में से तीन सगी बहने भी सवार थी शिलाई-पंदयाट सड़क में 7 किमी तक तीखे ढलान व कैंचीयां बनी हुई है, जिस पर वाहनों की सुरक्षा के लिए न तो कोई सेफ्टी पैरापिट बने हुए हैं और न ही कोई क्रैश बैरियर बनाये गए हैं।

Advt Classified

शिलाई पुलिस थाना के एस एच ओ प्रीतम सिंह लालटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत है मृतको में भटनोल गावँ की छुमा देवी 65 वर्ष तथा जग्गो देवी 45 वर्ष है शवो के पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजनों को सौंपे जाएंगे। दुर्घटना में घायल चालक कपिल 25 वर्ष गावँ भटनोल,शांति देवी 25 वर्ष गावँ घासन तथा इन्दिरा देवी 39 वर्ष गावँ टिम्बी है इनका शिलाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिए है।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »