BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurराज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया

राज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया

राज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों की योग्यता और रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।

Bhushan Jewellers

राज्यपाल ने विगत 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उललेख करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए यह उत्सव न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उसी दृश्य को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा, जो विद्यालय चरित्र निर्माण के मामले में पिछड़ जाता है वह धीरे-धीरे अपनी पहचान खो देता है।

Advt Classified

श्री शुक्ल ने कहा कि हाल ही में पद्म पुरस्कार भी उन लोगों को प्रदान किए गये जो पेड़ों की रक्षा और लोगों की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों में टेलीविजन और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की और माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिस्पर्धा की दौड़ में अपने बच्चों को नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरियां सीमित हैं और प्रतिस्पर्धा अधिक है, इसलिए यह सोचने की जरूरत है कि हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले कैसे बनें।

Advt Classified

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और देवभूमि में चल रहा नशे का कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अकेले पुलिस प्रशासन नशे को समाप्त नहीं कर सकता, इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये।
डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष नीरज गोयल ने राज्यपाल का स्वागत किया। डिवाइन विजडम स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी मल्होत्रा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
पावंटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिम उत्कर्ष जिला सिरमौर के अध्यक्ष आर.के. तिवारी, लाला आत्मा राम मेमोरियल सोसायटी डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष विजेश गोयल, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीना और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »