BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurखनन, पेयजल व लोक निमार्ण की अधिक समस्याएं सरकार गाॅव के द्वार...

खनन, पेयजल व लोक निमार्ण की अधिक समस्याएं सरकार गाॅव के द्वार कार्यक्रम में आई सामने

खनन, पेयजल व लोक निमार्ण की अधिक समस्याएं सरकार गाॅव के द्वार कार्यक्रम में आई सामने
115 समस्याएं कार्यक्रम में हुई दर्ज 60 का मौके पर निदान-नेगी
भीम सिंह/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के डोबरी सालवाला में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम से प्रदेश के असंख्य लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

Bhushan Jewellers

सालवाला गांव में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर अधिकतर विभागों के प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए। साथ ही सामान्य प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच सुविधा के लिए भी विभागों के स्टॉल लगाए। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।

Advt Classified

यहां लोगों ने खनन, राजस्व, जल शक्ति, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें मंत्री और प्रशासन के समक्ष रखीं। राजस्व और कृषि मंत्री जगत सिंह नेगी ने मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

Advt Classified


बता दे कि सरकार गाॅव क द्वार कार्यक्रम में जनता जनार्धन ने खनन विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को अधिक उजागर किया। लोगों ने बताया कि दिन प्रति कै्रशरों का पांवटा साहिब विधानसभा में स्थापित करना लोगों के लिए मुसिबत का साया बना हुआ है। जगह जगह भूमाफियाओं द्वार क्रैशर खोल कर खेती व पेयजल की समस्याओं को पैदा किया है जिसके साथ क्षेत्र में ओवरलोड जैसी स्थिति पैदा हो रही है और दुर्घटना होने के अंदेशा अधिक हो रहा है।


उधर कृषि एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मिडिया के प्रश्नों का जबाब देते हुए कहा कि खनन के लिए आपका क्षेत्र मशहुर है इसलिए लोग चिंतित भी है लोगों की समस्या को मख्यनजर रखते उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की मार के बावजूद प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »