BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshलोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा स्वाकीर कर लिया है। गोयल के इस्तीफे के पीछे क्या वजह है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय निर्वाचन आयोग में पहले से ही एक पद खाली था और अब गोयल के इस्तीफे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का पद ही बचा है। गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे, क्योंकि मौजूदा राजीव कुमार फरवरी, 2025 में रिटायर होने वाले हैं।

 

Bhushan Jewellers
अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या गोयल के इस्तीफे से क्या समय सीमा प्रभावित होगी। गोयल का 2027 तक का कार्यकाल बचा हुआ था। उन्होंने करीब तीन साल पहले ही इस्तीफा दे दिया।

 

Advt Classified
नियुक्ति को दी गई थी चुनौती
गोयल 1985 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 18 नवंबर, 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और उसके एक दिन बाद उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स यानी एडीआर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसने सरकार से पूछा था कि आखिरकार जल्दबाजी क्या थी। कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।

 

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »