BHUSHAN
HomeDigital Indiaइन राज्यों में आदर्श आचार संहिता इस दिन से लागू

इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता इस दिन से लागू

इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता इस दिन से लागू
डिजिटल सिरमौर
भारतीय निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों आज घोषित कर देगा। इसके साथ ही चुनाव समर का आगाज हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 को 7 चरणों के कराने की प्रबंल संभावना है। निर्वाचन आयोग लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करेगा।

Bhushan Jewellers

भारतीय निर्वाचन आयोग में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले ही नवनियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने निर्वाचन सदन में दोनों का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों की अधिकारियों संग बैठक हुई।

Advt Classified

लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे का समय तय किया गया। चुनाव की घोषणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू संयुक्त रूप से करेंगे।

Advt Classified

यहां होंगे विधानसभा चुनाव

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन पूरा हो चुका है तो हो सकता है कि वहां भी विधानसभा चुनाव घोषित हो जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »