BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurन्यूज़ एंकर अंकिता नेगी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित

न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित

न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित
डिजिटल सिरमौर/ नाहन
देवभूमि हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय मीडिया ग्रुप यंगवार्ता न्यूज को एक बार फिर बेहतर पत्रकारिता के लिए पारितोषिक मिला है। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार से नवाजा गया है।

Bhushan Jewellers

जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष राकेश थापा ने बताया कि जिला सिरमौर में यंगवार्ता मीडिया द्वारा जिस प्रकार से निष्पक्ष पत्रकारिता की जा रही है उसके लिए यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार के लिए चयनित किया गय।

Advt Classified

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन अरुण मोगिया ने यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Advt Classified

रोटेरियन अरुण मोगिया ने बताया कि जिस प्रकार रोटरी क्लब के सदस्य द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए यंगवार्ता न्यूज़ का चयन किया है वह वास्तव में ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि यंगवार्ता मीडिया द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है जिसके चलते रोटरी क्लब यंगवार्ता मीडिया ग्रुप को पुरस्कृत करते हुए गौरवान्वित महसूस हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »