BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurलोकसभा चुनाव में मंडी से अब रण ने उतरेंगे विक्रमादित्य

लोकसभा चुनाव में मंडी से अब रण ने उतरेंगे विक्रमादित्य

लोकसभा चुनाव में मंडी से अब रण ने उतरेंगे विक्रमादित्य
हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की चर्चा में मंडी संसदीय सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का नाम आगे कर दिया गया है।

Bhushan Jewellers

विक्रमादित्य सिंह वर्तमान कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हैं और पिछले लोकसभा उपचुनाव में माता प्रतिभा सिंह का चुनाव संभाल चुके हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई।

Advt Classified

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर व रामलाल ठाकुर आदि शामिल हुए, जबकि विक्रमादित्य सिंह को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। कांग्रेस प्रभारी ने इसी बैठक में कहा कि पार्टी के सर्वे में विक्रमादित्य सिंह का नाम पहले नंबर पर है, इसलिए इन्हें ही चुनाव में उतरना चाहिए।

Advt Classified

सूत्र कहते हैं कि उनकी कंसेंट भी पहले ले ली गई थी। इस तरह से मंडी सीट पर उनका एक तरह से अकेला नाम हो गया है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास के साथ भी प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य नेताओं की चर्चा हुई है। अब दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक दस अप्रैल को प्रस्तावित की गई है। इसलिए हिमाचल की संसदीय सीटों को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 10 या 11 अप्रैल को जारी हो सकती है। संभावना है कि शिमला को छोडक़र बाकी तीन सीटों के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे, जबकि विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए पार्टी थोड़ा वक्त लेगी। मंडी सीट पर भाजपा द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी युवा वोटर पर फोकस करना चाहती है। यह भी एक वजह है कि विक्रमादित्य सिंह को प्रतिभा सिंह की बजाय मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »