BHUSHAN
HomeDigital Indiaयमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए भागवत् कथाओं के माध्यम किया...

यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए भागवत् कथाओं के माध्यम किया जा रहा जागरूक 

यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए जनता को भागवत् कथाओं के माध्यम किया जा रहा जागरूक 
डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब 
हरि यमुना पथ समिति पांवटा साहिब के तत्वाधान में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। इस अनूठे अभियान के तहत भागवत् कथाओं के माध्यम से पवित्र यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चूंकि भगवान् कृष्ण ने अपने अवतार में अधिकतर लीलाऐं पवित्र यमुना नदी के तट पर की है। इस लिए कृष्ण भक्तो में यमुना नदी के लिए विशेष आस्था होती है।

Advt Classified

हरि यमुना समिति इसी आस्था को केन्द्र मान कर लोगों को नदियों, विशेषकर यमुना नदी को, साफ, पवित्र व पावन रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिरमौर जिला के मशहूर कथा वाचक प्रकाश चेतन्य प्रति दिन की कथा में नदी व प्रकृति के महत्व को बयान कर रहे हैं। जाहिर सी बात है देवभूमि के लोग धार्मिक उपदेश से ज्यादा जागरूक होते हैं। कथा व्यास प्रकाश चेतन्य जी ने बताया कि हरि यमुना पथ समिति के तत्वाधान में यमनोत्री से प्रयागराज तक यमुना नदी के दोनों तटों पर 2026 तक 108 निरंतर भागवत् कथाओं के माध्यम से लोगों को यमुना नदी को सवच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाऐगा।

फिलहाल यमुना नदी के तट पर गुरूवाला भंगाणी पांवटा साहब में सातवीं कथा चल रही है । इन कथाओं का सीधा प्रसारण संत वाणी चैनल पर प्रतिदिन हो रहा है। हरि यमुना पथ समिति के पदाधिकारियों ने सभी लोगों को कथा में आने व प्रसाद ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।

Bhim Singh
Bhim Singhhttps://digitalsirmaur.com
मैं डिजिटल सिरमौर मीडिया का संपादक एवं सस्थापक हूँ। मेरा मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में लगभग 10 सालों का अनुभव न्यूज़ लेखन और समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने में है। राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाजिक मुद्दों, या अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में खबरे लिखना पसंद हैं और पाठकों को ताजातरीन घटनाओं और मुद्दों पर स्पष्ट, निष्पक्ष लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »