BHUSHAN
HomeHimachal Pradeshप्रदेश के मुखिया अपनी पुरानी अल्टो से पहुंचे विधानसभा

प्रदेश के मुखिया अपनी पुरानी अल्टो से पहुंचे विधानसभा

प्रदेश के मुखिया अपनी पुरानी अल्टो से पहुंचे विधानसभा
मौके पर दस्तक रहे अधिकारी हो गए दंग
डिजिटल सिरमौर/शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू जमीन से जुड़े हुए नेता कहे जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी दरअसल हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपनी पुरानी ऑल्टो कार में सवार होकर विधानसभा परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पास (HP 55-2627) ऑल्टो कार कई सालों से है। उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का यह पहला बजट सत्र है।

Bhushan Jewellers

बजट सत्र छह अप्रैल तक चलेगा। सत्र के लिए मुख्यमंत्री का काफिला विशेष गेट से विधानसभा परिसर में दाखिल हुआ, तो वहां मौजूद अधिकारी व अन्य लोग यह देखकर दंग रह गए कि मुख्यमंत्री अपनी सालों पुरानी ऑल्टो कार में बैठे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद कई मर्तबा सुक्खू के सादगी के कई किस्से सामने आ चुके हैं।

Advt Classified

सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले वह सचिवालय से अपने सरकारी आवास ओकओवर तक पैदल यात्रा करते दिखे। इसके अलावा उनकी सुबह की सैर की तस्वीर भी सामने आई है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि प्रदेश में सभी को एकरूपता में बांधने का काम करती है।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »