BHUSHAN
HomeDigital India29 फरवरी तक टला किसानों का दिल्ली कूच

29 फरवरी तक टला किसानों का दिल्ली कूच

29 फरवरी तक टला किसानों का दिल्ली कूच

किसान आंदोलन के 11वें दिन शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने खनौरी बॉर्डर पर मीडिया को यह जानकारी दी। किसानों ने ब्लैक-डे मनाया। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने काले झंडे लहराए और काली पट्टियां बांधीं।

Bhushan Jewellers

उधर, हरियाणा में किसान और पुलिस में शुक्रवार को फिर से टकराव हुआ है। खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी हैं। साथ ही किसानों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की भी सूचना है। इस झड़प में 24 पुलिसकर्मी और 16 किसान घायल हो गए।

Advt Classified

किसान आंदोलन में सातवीं मौत
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान सातवीं मौत हो गई है। बठिंडा के अमरगढ़ गांव के रहने वाले दर्शन सिंह (62) खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए डटे हुए थे। गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »