BHUSHAN
HomeDigital Sirmaurसिविल अस्पताल में शिशु वार्ड बंद, लोग परेशान, नीजि अस्पतालों में नौनिहालों...

सिविल अस्पताल में शिशु वार्ड बंद, लोग परेशान, नीजि अस्पतालों में नौनिहालों की बढी चहक

सिविल अस्पताल में शिशु वार्ड बंद, लोग परेशान, नीजि अस्पतालों में नौनिहालों की बढी चहक
डिजिटल सिरमौर/पांवटा साहिब
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शिशु चिकित्सक की पदोन्नति कारण एक महीने से शिशु वार्ड बंद है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में शिलाई, श्री रेणुका जी, नाहन व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों सहित उतराखंड व हरियाणा राज्य के लोग उपचार करवाने आते हैं। अस्पताल में दिन प्रतिदिन 700 की ओ.पी.डी. होती है।

Bhushan Jewellers

शिशु चिकित्सक अमिताभ जैन एक महीने पहले पदोन्नति होकर नाहन चले गए हैं। जिससे लोगों को नीजि अस्पतालों के आगे नतमस्तक होना पड रहा है। जनता के जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड रहा है। इन दिनों बच्चे बुखार, जुखाम व खांसी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में बच्चों के डाक्टर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advt Classified

बीतों दिनों पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने विधानसभा में इन बात सवाल भी किया था। जो सरकार के कानों पर अभी भी बेअसर है। उधर जिला चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने बताया कि सिविल अस्पताल के चिकित्सक की पदोन्नति होने के कारण पद खाली है। इसकी रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »