BHUSHAN
HomeCRIMERoad Accident: पिकअप 50 फीट खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत,...

Road Accident: पिकअप 50 फीट खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल एयरलिफ्ट

Road Accident:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह में गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक सहित तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhushan Jewellers

हिमाचल पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब पूह गांव की छह महिलाएं मनरेगा में मजदूरी के लिए बजरी लेकर गांधी मोहल्ला जा रही थीं। जैसे ही वाहन सामुदायिक अस्पताल के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में तीन महिलाओं की तत्काल मौत हो गई, जिनकी पहचान अभी की जानी बाकी है।

Advt Classified

इस दुर्घटना में चालक दीपक कुमार और तीन महिलाएं सुरेन्द्रा, छोकित, और शांति घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें चोलिंग हेलीपेड से भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला के IGMC अस्पताल ले जाया गया।

Advt Classified

इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Crime News:सिरमौर पुलिस की कड़ी कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को पकड़ा

Wersling:दिल्ली के पहलवान रोहित ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब किया अपने नाम

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »