शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पशमी गांव में रविवार को महासु महाराज मंदिर का शिखा पूजन (मंदिर प्रतिष्ठा) विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाग लिया।

उत्तराखंड के हनोल धाम से महासु महाराज और उनके पांच डोरिए विशेष रूप से इस अवसर पर पशमी गांव पहुंचे। पंडितों द्वारा पारंपरिक विधियों से शिखा पूजन संपन्न कराया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

मंदिर कमेटी पशमी ने कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री सहित सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, एडीएम सिरमौर एल.आर. वर्मा, पूर्व विधायक अजय बहादुर, बलदेव तोमर, राजकुमारी दिव्या कुमारी और मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा को टोपी, शॉल, डांगरा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समिति ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में चालदा महाराज के आगमन के साथ एक भव्य धार्मिक आयोजन भी प्रस्तावित है।