Sirmaur News:भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी की परिचय बैठक मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन गीत और वंदे मातरम् के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को विधानसभा का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और जनता के शोषण का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे और अपराध को बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
सांसद सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस अपने ही पूर्व विधायक को सुरक्षा नहीं दे पा रही, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने जनता से अगले चुनाव में भाजपा सरकार को वापस लाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, मंडल सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी, भाजपा मंडल प्रवक्ता श्यामा ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।