BHUSHAN
HomeDigital Indiaहरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिददा व पहाड़ी लोकनृत्य से इस विद्यालय में मची...

हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिददा व पहाड़ी लोकनृत्य से इस विद्यालय में मची धूम

हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिददा व पहाड़ी लोकनृत्य से इस विद्यालय में मची धूम
प्रधानाचार्य ने वर्ष भर का लेखा-जोखा किया प्रस्तुत
डिजिटल सिरमौर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिका विद्यालय कोलावालाभूड़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदीप ठाकुर अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ आई डी राही एवं प्रीति शर्मा ने मंच संचालन किया। डॉ राही ने कार्यक्रम के मुख्य अथिति एवं सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

Bhushan Jewellers

छात्रों ने मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत गाया और प्रधानाचार्या दीप्ति सिँह, कार्यालय अधीक्षक रणवीर सिँह, वरिष्ठ प्रवक्ता निशी एवं दीपक ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया। उसके बाद प्रधानाचार्य दीप्ती सिँह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय का पुरे साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वर्ष 2023-24 में शिक्षा के साथ-साथ खेल -कूद, एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय, खंड, जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए।

Advt Classified

इस अवसर पर विद्यालय के 6वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों द्वारा हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिददा, पहाड़ी लोकनृत्य और पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। 9वीं कक्षा की मुस्कान खातून 12वीं कक्षा की छात्रा और प्रिंस भाटिया 12वीं के छात्र को सर्वश्रेठ छात्र और छात्रा चुना गया। लक्ष्मी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया।अंत में सभी बच्चों एवं अभिभावकों को भोजन करवाया गया और प्रधानाचार्य दीप्ती सिँह ने सभी मेहमानों, स्टॉफ सदस्यों का धन्यवाद किया।

Advt Classified
RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »