BHUSHAN
HomeDigital Indiaआल राउंड बेस्ट जोन का खिताब रहा इस जाॅन के नाम

आल राउंड बेस्ट जोन का खिताब रहा इस जाॅन के नाम

आल राउंड बेस्ट जोन का खिताब रहा इस जाॅन के नाम
पवन तोमर/राजगढ़
राजगढ खण्ड की प्राथमिक पाठशालाओं की राजगढ़ में आयोजित 28वीं अंडर-12 खण्ड स्तरीय खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन ने खेलो और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल राउंड बेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। छात्रों में राजगढ़ जोन के अक्षय व् छात्राओं में भनोग जोन की वर्षा को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी चेत राम शर्मा बतौर मुख्या अतिथि शामिल हुए।

Bhushan Jewellers

उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्याथी जीवन में खेलो का बहुत महत्व है और और इससे बच्चो का शारीरिक, बौदिक और मानसिक विकास होने के साथ साथ उनमे अनुशासन, परिश्रम और प्रतिस्वर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधी से आयोजको को 11 हजार की राशी प्रदान की व् विजेता और उपविजेताओ को पुरस्कार वितरित किय। खेल प्रतियोगिता के बालीबाल में छात्रों में राजगढ़ विजयी और सनियो दीदग उपविजेता रहा। छात्राओं में भनोग जोन विजयी और राजगढ़ जोन उपविजेता रहा। खो-खो में दोनों वर्गो में भनोग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गो में राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा।

Advt Classified

कब्बड्डी में लडकियों के वर्ग में सनौरा ने भनोग को तथा लड़को में राजगढ़ ने सनौरा को हराकर ट्राफी आपने नाम की द्य बेड मिन्टन में लडको के वर्ग में राजगढ़ विजेता व् सनौरा उपविजेता रहा द्य लड़कियों में भड़ोली पहले और शरगाँव दुसरे स्थान पर रहे द्य शतरंज में लड़को में राजगढ़ प्रथम व् सनियो दीदग दुसरे स्थान पर रहा। लडकियों में शरगाँव प्रथम व् राजगढ़ द्वितीय रहा। एथलेटिक्स में लड़को में भनोग जोन जबकी लडकियों में सनौरा जोन विजयी रहा द्य मार्च पास्ट की शील्ड भनोग व् अनुशासन की शील्ड सनियो दीदग के नाम रही।

Advt Classified

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य भड़ोली जोन प्रथम स्थान पर रहा। एकल गायन में राजगढ़ खण्ड के काव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में भी राजगढ़ खण्ड प्रथम स्थान पर रहा जबकी शरगाँव ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में शरगाँव जोन प्रथम रहा। भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन की प्रज्ञा दानी प्रथम स्थान पर रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Translate »